चाकुलिया मुस्लिम बस्ती में मुहर्रम को लेकर बीडीओ व थाना प्रभारी ने की बैठक शांति व्यवस्था बनाये रखने का दिया निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया : चाकुलिया मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार की शाम मुहर्रम को लेकर बीडीओ देवलाल उरांव और थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुहर्रम कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की. इस दौरान बैठक में मुहर्रम पर दशमी जुलूस को लेकर रूट चाट की जानकारी ली और हमेशा की तरह इस वर्ष भी आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की बात कही. बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के साथ प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहंगे. अगर किसी प्रकार अप्रिय घटना की जानकारी मिले तो समाज के लोग स्थानीय प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते समाधान किया जा सके. इस दरमियान मुहर्रम के नवमी के अवसर पर इमामबाड़ा से अखाड़ा जुलूस निकाला गया. जुलूस बस्ती के विभिन्न गली मुहल्ले से होकर वापस इमामबाड़ा पहुंच कर समाप्त हुआ. वहीं शनिवार को दशमी के अवसर पर गाजे बाजे के साथ मुहर्रम जुलूस निकाला जाएगा. इस मौके पर सिटी मैनेजर मोनिस सलाम, एसआई हीरालाल कुमार, मो गुलाब, मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मो सोनू, मो तनवीर, मो साहिल, मो सद्दाम, मो मेहफूज, मो रिजवान, मो अमन, मो लालो, मिराजूल हक, मो हैदर, मो मकशुद, मो सुल्तान, मो छोटकू, मो शमीम समेत अन्य उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी