जमशेदपुर रेलवे पार्किंग में अपराधियों ने की फायरिंग , ठेकेदार को लगी चार गोलियां , इलाजरत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: शुक्रवार की शाम एक बार फिर से टाटानगर स्टेशन पार्किंग गोलियों के आवाज़ से गूँज उठा . बताया जा रहा है की शुक्रवार की शाम विवाद के बाद फायरिंग की घटना घटी. इस घटना में पार्किंग संचालक नीरज दुबे को गोली लगी है.घटना के बाद नीरज को इलाज के लिए तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. इधर, सूचना पाकर बागबेड़ा पुलिस और टाटानगर आरपीएफ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मौके से दो खोखा भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस पार्किंग में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना को अंजाम देने वालों की पहचान की जा सके.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी