बहरागोड़ा के ओलदा गोहोलामुड़ा में स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्टा महोत्सव संपन्न मंदिर में विराजे भगवान् शिव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा प्रखंड के ओलदा गोहोलामुड़ा में स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर के पास चल रही तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्णाहुति के साथ गुरुवार को समापन हुआ. मन्दिर परिसर में भगवान शंकर, माता पार्वती, गणेश व कार्तिक समेत नंदी की प्रतिमा के साथ चौथ माता व हनुमान जी की प्रतिमा भी स्थापित की गई. पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में सभी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई. दोपहर बाद पूर्णाहुति व महा आरती के बाद प्रसाद ग्रहण का आयोजन हुआ. इसमें पंगत प्रसादी शुरू हुई, जिसमें हजारों महिलाओं पुरुषों व बच्चों ने पंगत लगाकर प्रसादी ग्रहण की. शाम को भंडारा का आयोजन किया गया.इस भंडारा में कई पंचायत के श्रद्धालु शामिल हुए. रात में भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया है.ऊक्त प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुजारी के रूप में अंतर्यामी उपाध्याय उनकी टीम दिन रात लगे हुए थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी