लगातार बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप को देखते हुए झारखण्ड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक बार फिर से गर्मी की छुट्टियों की तिथियों में बदलाव किया है. पहले के आदेश के मुताबिक 17 जून तक सभी विद्यालय खुल जाने थे. मगर मौसम विभाग द्वारा जारी हीट वेव चलने की चेतावनी और तेजी से बढ़ रही भीषण गर्मी के मद्देनज़र पहले के आदेश में संशोधन करते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है की अब छुट्टी की तिथि को 21 जून तक बढ़ा दिया जाये. अब राज्य के सभी विद्यालय 22 जून से नियमित रूप से खुल सकते हैं. हालाँकि यदि एक बार फिर से छुट्टियाँ बढ़ जाये तो कोई बड़ी बात नहीं होगी . क्योंकि अभी पूरे राज्य में गर्मी का प्रकोप चरम पर है और मानसून की जगह हर दिन केवल बूंदाबांदी और तेज आंधियां ही चल रही है .जिससे फिलहाल गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही. वर्तमान में ये आदश केवल कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों पर ही लागू होंगी . 9वीं कक्षा और उसके बाद वाले वर्ग में पढने वाले बच्चे सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक स्कूल में अध्ययन करते रहेंगे.










