भीषण गर्मी के मद्देनज़र ग्रीष्मावकाश बढाया गया अब 12 की जगह 14 जून तक बंद रहेंगे स्कूल , सरकार ने जारी किया आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: बढ़ती गर्मी और तापमान में हो रही वृद्धि को देखते हुए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने ग्रीष्मावकाश को आगे बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए झारखंड में हर तरह के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ ही सभी निजी विद्यालयों को बंध रखने का आदेश जारी किया है। विभाग के सचिव के रवि कुमार ने इस संबंध में आज आदेश निर्गत किया है। इसके तहत सभी स्कूल आगामी 14 जून तक बंद रहेंगे।

बता दें कि स्कूल 12 जून से खुलने वाले थे, लेकिन सरकार के आदेश के बाद अब स्कूल 14 जून तक बंद रहेंगे। इस संबंध में निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को अवगत कराने की दिशा में कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी