चाकुलिया शीशाखून मुख्य सड़क के कुचियाशोली चौकी के समीप 70 वर्षीय वृद्ध रेणुका पात्र अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से गिरकर बुरी तरह घायल हो गई. मौका पाकर मोटरसाइकिल घटनास्थल से फरार हो गया. इस घटना से घायल वृद्ध के सिर पर गहरी चोट आई है. इस दौरान रास्ते से गुजर रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र भीड़ देखकर वहां रुक गए. भाजपा नेता सरोज पास जाकर देखा तो घायल अवस्था में वृद्ध सड़क पर पड़ी हुई थी. इस क्रम में मानवता का परिचय देते हुए भाजपा नेता सरोज महापात्र ने कार्यकर्ताओं की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डॉ नरेश बास्के ने घायल वृद्ध रेणुका पात्र का इलाज किया और उसके बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इस मौके पर गौतम पात्र, सूजन पात्र, संजय सिंह, शेखर माइती सुजीत माइती आदि उपस्थित थे.










