जादूगोड़ा : स्थानीय बेरोजगार संघर्ष समिति का हुआ पुनर्गठन झामुमो नेता बाबूलाल सोरेन बनाये गए संरक्षक एक्सेल इंडिया के कार्यस्थल पर तीसरे दिन भी जारी है धरना – प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय बेरोजगार संघर्ष समिति का एक्सेल इंडिया लिमिटेड कंपनी के गेट के सामने धरना प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रबंधन और प्रशासन की ओर से वार्ता के लिए कोई पहल नहीं की गयी ।

इस बारे जानकारी देते हुए मुसाबनी के प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने बताया की आन्दोलन  को सही दिशा देने के लिए स्थानीय बेरोजगार संघर्ष समिति ने आज धरना स्थल में समिति का पुनर्गठन किया l  नयी समिति में झामुमो के केन्द्रीय सचिव बाबूलाल सोरेन को संरक्षक चुना गया l इसके साथ ही अध्यक्ष रोआम ग्राम के ग्राम प्रधान बलराम मार्डी, उपाध्यक्ष साहिबा हेंब्रम, भुंडा मुर्मू, सचिव लिटाराम मुर्मू, सहसचिव तपन भकत, कोषाध्यक्ष सुनाराम सोरेन, सह कोषाध्यक्ष चंद्रकांत सोरेन, सलाहकार रामदेव हेंब्रम को बनाया गया।

समिति के अध्यक्ष ने बताया की कंपनी के द्वारा अभी तक वार्ता के लिए पहल नहीं करना ग्राम सभा का सीधा-सीधा अपमान है प्रशासन को भी बात समझनी चाहिए। मनोरंजन महतो गांव के शादी- विवाह, श्राद्ध जन्म मृत्यु सामाजिक कार्य से क्यों दूर रहते हैं उनको अभी तक राजस्व ग्राम का सीमा का पता नहीं है। इससे पूर्व मनोरंजन महतो ने ग्रामीणों से वादा किए थे गृह विभाग के कब्जे से जमीन रैयातों को वापस दिलाएगें उस एवज में ग्रामीणों से रुपया भी लिए थे। लेकिन आज पूंजीपतियों से मिलकर अपने वादा को भूलकर भूमि पूजन कर दिए जब फैक्ट्रियां बन रही है तब बाहरी मजदूरों का समर्थन कर रहे हैं l उनको वर्तमान स्थिति को समझना चाहिए और अपने ग्रामीणों को पहचानना चाहिए इस आंदोलन की प्रासंगिकता पर टिप्पणी करके मनोरंजन महतो ने धाड़ दिशोम की स्वशासन व्यवस्था को अपमान करने का काम किया है इस विषय को लेकर बहुत जल्द देश पर करना बैजू मुर्मू से मिलकर शिकायत करेंगे। हमारी लड़ाई स्थानीय लोगों  के लिए है हम लड़ते रहेंगे।

इधर रोआम के ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो ने कहा है की उन्हें पारंपरिक ग्राम प्रधान होने के नाते ग्राम स्वशासन व्यवस्था के बारे में बहुत अच्छे से पता है l स्थानीय लोगों के हितो के बारे में हमेशा से संघर्ष करते रहे हैं l  जहां तक भूमि वापसी के लिए रुपया लेने की बात है वो पूरी तरह से गलत है मैं स्वयं विस्थापित हूँ l हर आदमी अपने तरीके से आन्दोलन करने के लिए स्वतंत्र है l इसमें किसी भी तरह के हस्तक्षेप की बात से उन्होंने इनकार किया l

आन्दोलन स्थल पर ग्रामीणों के साथ मुख्य रूप से लिटाराम मुर्मू, साहिबा हेंब्रम, तपन भकत, प्रखंड प्रमुख रामदेव हेमराम, दिनेश डोंडा, और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’