जादूगोड़ा : फर्जी वंशावली बनाकर जमीन की हेराफेरी कर बिक्री करने का आरोपी जेल गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : फर्जी वंशावली बनाकर उसपर मुखिया सहित कई लोगों के फर्जी हस्ताक्षर कर हेराफेरी कर जमीन बेचने के आरोपी जादूगोड़ा थानान्तर्गत कोकदा ग्राम निवासी जगन्नाथ कुम्भकार को जादूगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है . जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने इसकी पुष्टि की.

आरोपी जगन्नाथ कुम्भकार पर ये आरोप है की उसने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के जोगेश्वर भगत और यमुना किशोर भगत के माता – पिता राधानाथ भगत और मन्दाकिनी भगत को जो अभी जीवित हैं मृत बताकार फर्जी वंशावली बना लिया और स्वयं को फर्जी वंशावली में उन दोनों का पुत्र घोषित कर उनकी जमीन की बंदोबस्ती भी करवा लिया . इसके बाद उसने छोटा गोविंदपुर के एक व्यक्ति को उस जमीन को बेच भी दिया. जब इस मामले का पर्दाफाश हुआ तो जमुना किशोर भकत ने पहले इस मामले की शिकायत पोटका के अंचल कार्यालय में की . इसके बाद उन्होंने  जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर कारवाई का अनुरोध किया. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर 26 जून को जादूगोड़ा थाना काण्ड संख्या – 49/2023 अंकित कर धारा 406/419/420/467/468/471/34 भा.द.वि. के तहत जगन्नाथ कुम्भकार पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी