जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय का घेराव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का घेराव किया गया. इस दौरान जिले के सभी डिग्री कॉलेजो में एक बार फिर से 11वीं में नामांकन शुरू करने की मांग की गई. मौके पर उपस्थित अभाविप के कार्यालय मंत्री प्रियांशु राज ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही छात्रों के हितों में आंदोलन एवं संघर्ष करती आ रही है और आगे भी करेगी. उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के शिक्षा पदाधिकारी को झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है और जल्द से जल्द नामांकन शुरू करने को कहा गया है. अगर 48 घंटे के भीतर मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो विद्यार्थी परिषद शिक्षा विभाग के खिलाफ उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य  होगा. मौके पर महानगर सह मंत्री गौरव साहू, अभिषेक कुमार, कार्तिक झा, यश अग्रहरी, अनूप पांडे, विवेकानंद, दीपक कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी