जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी ने किया सांसद निशिकांत का पुतला दहन , दीपिका पाण्डेय पर आपत्तिजनक टिप्पणी से हैं नाराज़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा कांग्रेस पार्टी की महागामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह  पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिपण्णी करने के विरोध में जुगसलाई फाटक में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं एवं सर्वधर्म सद्भावना समिति  ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया एवं सांसद निशिकांत का पुतला दहन किया .

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनद बिहारी दुबे ने कहा की कांग्रेस आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है. हम नीति और सिद्धांतों के लिए लड़ते हैं . किसी भी व्यक्ति पर व्यक्तिगत टिपण्णी  नहीं करते . भाजपा सांसद ने एक महिला विधायक पर इस प्रकार टिप्पणी करके अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है . जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाशत नहीं करेगी और पूरे ताकत से इसका विरोध करेगी .

कांग्रेस नेता अनूप मिश्रा उर्फ़ ज्योति ने कहा की किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है मगर मनभेद करना गलत मानसिकता का परिचायक है . इसपर हमारा विरोध हमेशा से जारी रहेगा . कार्यक्रम में मुख्य रूप से , के के शुक्ल, सुदर्शन तिवारी, लालचंद, सेखर कुमार, अजय पांडेय, रमन खाँ, नलिनी सिंह , श्रीवास्तव जी, नवनीत मिश्रा , सनी सिंह, जाहिद गद्दी , अफ़ज़ल गद्दी, संतोष सिन्हा , मुहम्मद कमरुद्दीन, इरशाद हैदर , मुहम्मद नौशाद , मुहम्मद रसीद , सुमित्रा पांडा, रणजीत झा , अमरेश ठाकुर , राजा बाबू, विजय पांडेय आदि लोग उपस्थित थे ।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी