जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा समारोहों की रंगत बदलने और जिला प्रशासन के सहयोग से पूजा कमिटियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के प्रयास में जुटी पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को डिमना एन एच -33 स्थित होटल लॉग इन में एक समारोह आयोजित करके सम्मानित किया गया l
इस मौके पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने कहा की आज बड़ी संख्या में पूजा कमिटियों के प्रतिनिधियों का यहाँ पर जुटान इस बात का संकेत है की अपने निस्वार्थ सेवा और सहयोग के जिस लक्ष्य के साथ हमारी टीम लगातार चल रही है वो उद्देश्य सफल हो रहा है l वर्तमान समय में जिले भर के करीब 450 पूजा कमिटियाँ हमसे जुडी हुई है और हमलोग उनके सहयोग के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं l
महासचिव ललन सिंह यादव ने कहा की अभी जो सुझाव हमने मांग पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन को दिया था उसपर सम्बंधित निकायों को आदेश जारी कर दिया गया है l कुछ पर क्रियान्वन भी शुरू हो गया है l ये सभी लोगों के विश्वाश का परिणाम है l उन्होंने मानगो क्षेत्र की सभी पूजा कमिटियों को आश्वस्त किया की इस बार के आयोजन में प्रशासन से उन्हें पहले से बढ़कर सहयोग मिलेगा l

वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा की उपायुक्त महोदय ने इस बात का आश्वासन दिया है की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जायगा l इसके लिए अभी घाटशिला,मुसाबनी,धालभूमगढ़,बहरागोड़ा, डुमरिया , गुडाबांधा में भी बैठक आयोजित की जायगी और उन कमिटियों की समस्याओं की सूचि बना कर जिला प्रशासन को सौंप कर समाधान का आग्रह किया जायगा l वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्र की पूजा कमिटियों का लंबित अनुज्ञप्ति जारी करवाना समिति की प्राथमिकता सूचि में शामिल है l

इसके बाद मानगो क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद एवं सामजसेवी प्रोफ़ेसर मनोज किशोर,लॉग इन होटल के संचालक संतोष सिंह एवं पूजा कमिटियों के प्रतिनिधियों ने कमिटी के अध्यक्ष दुलाल भुइयां , महासचिव ललन सिंह यादव ,कार्यकारी अध्यक्ष खगेन चन्द्र महतो ( जिला परिषद् ) वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, उपाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय संयुक्त सचिव विनीता मिश्रा , श्याम शर्मा , बलदेव सिंह मेहरा ,विवेक सिंह सहित समिति के सभी पदाधिकारियोंओ को अंग वस्त्र देकर सम्म्मानित किया l
धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष निमाई मंडल ने किया l










