जमशेदपुर : गंगाराम कालुंडिया के 11 वीं शहादत दिवस पर आदिवासी हो युवा महासभा का रक्तदान शिविर 4 अप्रैल को गोलमुरी में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदिवासी हो युवा महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला के तत्वाधान में आगामी 4 अप्रैल 2023 को जमशेदपुर के आदिवासी हो युवा महासभा भवन गोलमुरी के प्रांगण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद गंगाराम कालुंडिया के 11 वीं शहादत दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस बाबत कार्यक्रम की अग्रिम रूपरेखा एवं अन्य तैयारियों के विषय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया तथा सभी लोगों को  कार्यक्रमों की जिम्मेवारी का दायित्व दिया गया । जिसमें प्रमुख रुप से गोमिया सुंडी, सुशील सवैया , उपेंद्र बानरा , डेविड सिंह बानरा,  राकेश मार्डी , रवि सवैया, लक्ष्मी पुर्ती , अमित हेंब्रम , नरसिंह बिरूली , आकाश गागराई , वीर सिंह गुईया , बालेन बोदरा , वीर सिंह बानरा,  राकेश उरांव और शंभू मुखी मुख्य रूप से मौजूद रहते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन शंभू मुखी डूंगरी ने किया धन्यवाद ज्ञापन उपेंद्र बानरा ने किया।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी