जमशेदपुर : जदयू के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए बिहार के मंत्री अशोक चौधरी आगामी चुनाव की तैयारीयों पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: केंद्र में भाजपा सरकार के कारण देश में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है। आउट सोर्स के जरिए लोगों को नौकरी में लिया जा रहा है। दिन प्रतिदिन तेजी से महंगाई बढ़ रही है, जिसके कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उक्त बातें जदयू के झारखंड प्रभारी सह बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कही। वे स्थानीय बाग ए जमशेद में आयोजित जदयू के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।  श्री चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुट जाने को कहा। कहा कि आगामी चुनाव में किसी भी हालत में भाजपा को सत्ता में आने नहीं दिया जाएगा। वहीं राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने कहा कि चिड़िया माइंस में मजदूरों को समस्या को लेकर मजदूरों को संगठित करने की आवश्यकता है. श्री महतो ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने घर के बाहर पार्टी का झंडा लगाने की अपील करते हुए कहा कि, यही हमारी पहचान है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद, संचालन कौशल कुमार और धन्यवाद ज्ञापन राणा प्रताप सिंह ने किया। मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव सरवन कुमार, कौशल कुमार, संजय कुमार सिंह, संजय ठाकुर, अंजलि सिंह, राणा प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष विश्राम प्रसाद, पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र महतो, युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, महानगर अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी