जमशेदपुर महानगर इंटक का कार्यकर्ता सम्मेलन 16 जुलाई को बिष्टुपुर में आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: महानगर इंटक जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आगामी 16 जुलाई को होने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे से होगा। महानगर इंटक अध्यक्ष राजेश सिंह राजू ने बताया कि जमशेदपुर मजदूर नगरी के रूप में जाना जाता है, लेकिन यहां के मजदूर ही सबसे ज्यादा शोषित और उपेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हर वक्त हमलोग एक ही बात करते हैं कि जिस दिन मजदूर जाग जाएंगे, शोषण बंद हो जाएगा। कुछ मामलों का हल भी किया गया है, लेकिन आज भी ठेकेदार के द्वारा न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जाती है। इसके बाद भी नौकरी से बैठा दिए जाने के डर से कोई ठेकेदार की शिकायत नहीं करता है। राजू ने कहा कि महानगर इंटक हर समय मजदूरों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को जिला स्तरीय कार्यक्रम में इंटक सदस्यों को सारी बातों की जानकारी दी जाएगी और उनके विचार भी लिए जाएंगे, ताकि मजदूरों के हित में बेहतर कार्य हो सके।

प्रेस वार्ता में तार कंपनी यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह, उपसभापति श्रीकांत सिंह, महानगर इंटक उपाध्यक्ष नलिनी सिन्हा, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महासचिव चंदा सिंह,  महासचिव रौशन सिंह, सचिव अभिषेक कुमार, सुशील कुमार, महासचिव डीएन पांडे, सचिव चांदनी तिवारी, उषा कुमारी, सुमित अग्रवाल, इस्माइल, अर्जुन ठाकुर, अभिषेक सिंह, रवि उपाध्याय, आनंद कुमार, देव कुमार, राकेश सिंह, पूर्वायन दत्ता, किशन कुमार, उपेंद्र, धनेश्वर, पिंटू श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी