जमशेदपुर : मानगो नगर निगम ने रात में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान डिवाइडर से हटाई गयी दुकाने, दुकानदारों के समर्थन में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुड्डू गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मानगो नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स और की पार्टी के जवान तैनात रहे। अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार की रात चलाया गया। डिवाइडर से दुकानें हटाई गईं। दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध भी किया। इसे लेकर हंगामा भी हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई कांग्रेस के नेता गुड्डू गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन से कहा कि अभी त्यौहार का समय है। इसलिए दुकानें न हटाई जाएं। लेकिन जिला प्रशासन ने उनसे कहा कि उन्हीं दुकानदारों को हटाया जा रहा है जिनको मानगो नगर निगम की सब्जी बाजार में दुकानें दी जा रही हैं। यहां से लोग शिफ्ट कर सब्जी बाजार की दुकान में जा रहे हैं। गौरतलब है कि डीसी विजया जाधव ने शनिवार की रात मानगो क्षेत्र का निरीक्षण किया था और उन्होंने ही डिमना डिवाइडर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इसी के बाद जिला प्रशासन ने मानगो नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान की देखरेख एसडीओ धालभूम पियूष कुमार सिन्हा कर रहे हैं।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी