जमशेदपुर : केन्द्रीय मंत्री गडकरी से मिले सांसद विद्युत् जमशेदपुर डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास 23 मार्च को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज सांसद  विद्युत वरण महतो को अपने आवासीय  कार्यालय में वार्ता हेतु आमंत्रित किया । इस क्रम में उन्होंने सांसद श्री महतो को यह सूचित किया कि आगामी 23 मार्च को उनका झारखंड का दौरा प्रस्तावित है इस दौरान वे चाहते हैं जमशेदपुर स्थित एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास किया जाए। सांसद श्री महतो ने इसपर सहमति जतायी। उन्होंने कहा कि यह समय अनुकूल है और इस कार्य का शुभारंभ किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि लगभग ₹2000 करोड़ की लागत से पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक एलिवेटेड डबल डेकर कोरिडोर का निर्माण किया जाना है। इसके कॉरिडोर के लिए निविदा जारी की जा चुकी है। वार्ता के उपरांत सांसद श्री महतो ने यह जमशेदपुर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने श्री गडकरी के कार्यकुशलता और प्रशासकीय क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि राँची बहरागोड़ा हाईवे इनका ही देन है और प्रस्तावित कारीडोर जमशेदपुर की जनता के लिए अनुपम उपहार है।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी