जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए कहा यह स्वतंत्र भारत का प्रतिबिम्ब है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत् वरन महतो नयी दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में सभी सांसदों के साथ शामिल हुए और इस एतिहासिक क्षण के गवाह बने l इससे पूर्व उन्होंने बालयोगी स्टेडियम में  सभी सांसदों के साथ प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। तत्पश्चात सांसद श्री महतो ने सेंट्रल हॉल में वीर सावरकर के जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपना  श्रद्धा सुमन अर्पित किया l इसके पश्चात सांसद श्री महतो ने नए संसद भवन के हॉल में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना ।

उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात सांसद श्री महतो ने कहा यह अमृत काल के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के तरफ से देशवासियों को सैकड़ों वर्षों तक स्मरण रहनेवाला उपहार दिया गया है। यह स्वतंत्र भारत का प्रतिबिंब है और आने वाली कई पीढ़ियां इसे स्मरण करेगी । सांसद श्री महतो ने कहा कि नया संसद भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और पूरी तरह से डिजिटल व्यवस्था से युक्त है । उन्होंने कहा की परिसीमन के पश्चात संसद सदस्यों की बढ़ने वाले की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस भवन का आधुनिक तकनीक के साथ निर्माण किया गया है। सांसद श्री महतो ने इस ऐतिहासिक धरोहर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी ।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी