जमशेदपुर : ओबीसी माइनॉरिटी वेलफेयर समिति ने बाबा साहब की जयंती पर किया भव्य आयोजन ,मोटरसाइकिल रैली में भारी संख्या में युवा शामिल हुए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत रत्न संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 132 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष में आज पूरे कोल्हान प्रमंडल में जगह जगह पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए वही जमशेदपुर में मुख्य कार्यक्रम डॉक्टर अंबेडकर एस सी , एस टी , ओबीसी माइनॉरिटी वेलफेयर समिति कोल्हान  के तत्वाधान में आकर्षक मोटरसाइकिल रैली एवं विशेष रुप से सुसज्जित रथ पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें सैकड़ों की संख्या में तीनों जिला पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां से आए प्रतिनिधियों के अलावा शहरवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ  पूर्वाहन 9:00 समिति के मुख्य कार्यालय जमशेदपुर के सिद्धगोडा स्थित विद्यापति नगर में विधिवत बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत मोटरसाइकिल रैली गोलमुरी एग्रिको मैदान तक निकाली गई जहां पहले से ही काफी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने रैली का अभिनंदन किया । यहां  काफी संख्या में मौजूद अंबेडकर वादियों का जनसमूह एकत्रित  विशेष तौर पर निर्मित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर आधारित ट्रक पर सजी रथ के साथ  शोभायात्रा  गोलमुरी गोल चक्कर की ओर रवाना हुआ  , गोलमुरी में ही स्थित दुसाध भवन में स्थापित बाबा साहब अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया  । इसके उपरांत शोभायात्रा एग्रिको सिग्नल होते हुए भालुबासा मुख्य चौक पहुंचा वहां पहले से मौजूद मुखी समाज के द्वारा गर्मजोशी के साथ शोभा यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया गया आतिशबाजी अभी हुई लोगों को मिठाइयां बांटी गई। यहां भी बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभा यात्रा कुम्हार पाड़ा होते हुए साकची  आमबगान  की ओर प्रस्थान किया जहां कोल्हान प्रमंडल के जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों ने शोभा यात्रा में शामिल होते हुए जुबली पार्क गोल चक्कर होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल पुराना कोर्ट स्थित गोल चक्कर पर स्थापित भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा के समक्ष पहुंचा जो आम सभा में तब्दील हो गई ।

यहाँ  बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर आगंतुक अतिथियों  के द्वारा माल्यार्पण किया गया । समिति के प्रमुख वक्ताओं के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर विशेष रुप से निर्मित नीला रंग का अंग वस्त्र देकर  मेहमानों और अतिथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के महासचिव रविंद्र प्रसाद ने किया । उनके साथ समिति के अन्य सक्रिय पदाधिकारियों का समूह कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दिया। शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह पर विभिन्न समुदायों और सामाजिक संस्थाओं के द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर अंबेडकर एस सी , एस टी ,ओ बी सी  माइनॉरिटी वेलफेयर समिति के अध्यक्ष- सोनाराम बोदरा , महासचिव- रविंदर प्रसाद , उपाध्यक्ष -गणेश राम, कोषाध्यक्ष -सुरेश प्रसाद , प्रवक्ता -शंभू मुखी डूंगरी , सलाहकार -राम पलक चौधरी , अजय रजक,  ताराचंद्र कालिंदी , जिला परिषद सदस्या- कुसुम पूर्ति , 20 सूत्री समिति के सदस्य -जुगल किशोर मुखी,  प्रमोद लाल , उपेंद्र बानरा , रवीश सवैया , दीपक माझी , सुरेश मुखी , छोटे लाल रजक , गौरी देवी , दुर्गा बोयपोई , कुसुम प्रसाद , लक्ष्मी पूर्ति , उमाकांत पासवान , भोला दास , राजकुमार दास, किशोर रजक , बादल मुखी, धीरज मुखी , चंदन तुरी , कुमार गौरव जय चंद्र प्रसाद , महेश प्रसाद , अशोक चौधरी , जितेंद्र यादव , सुनील साल, शकील खान , अफताब सिद्धकी,  राजू भुइयां , लल्लन यादव , काशिफ जमाल , राकेश उरांव , अगस्ती कालिंदी , संजय कालिंदी , अभिषेक मुखी एवं अन्य सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी