ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के आरोप में जमशेदपुरः सिदगोड़ा पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार ४२ पुडिया ब्राउन शुगर बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुरः सिदगोड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 42 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ ही एक मोबाइल और 2,640 रुपए नकद भी बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि बिरसा मुंडा टाउन हॉल स्थित शौचालय के पास कुछ युवकों द्वारा अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद डीएसपी हेड क्वार्टर वन वीरेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर छापामारी की और घेराबंदी कर चार युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों में सिदगोड़ा विद्यापति नगर निवासी अमन कुमार उर्फ अमन बच्चा, विजय लोहार उर्फ लूलू, सिदगोड़ा बारीडीह बाजार का सूरज यादव उर्फ बच्चा और सिदगोड़ा एआईडब्ल्यूसी स्कूल के पास का रहने वाला मनीष प्रसाद शामिल है। पूरे मामले का खुलासा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी है।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी