जमशेदपुर : 3-4 जून को बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित होगा आदिवासी युवा महोत्सव पद्मश्री जनुम सिंह सोय होंगे मुख्य अतिथि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदिवासी हो समाज भवन में आगामी दिनांक 3 एवम 4 जून को बिरसा मुंडा टाउन हाल में होने वाले आदिवासी युवा महोत्सव को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया इस संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी गई ।

आदिवासी युवा महोत्सव 2023 में भारत के विभिन्न राज्यों से हो आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधिगण भाग ले रहे हैं इस महोत्सव के मुख्य अतिथि के रुप में पद्मश्री डा जानुम सिंह सोय आ रहे हैं । साथ ही विशिष्ट अतिथि के रुप में समाज के अन्य गणमान्य लोग पधार रहे हैं इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को अपनी संस्कृति एवं परंपरा को संजोए रखने हेतु प्रेरित किया जाएगा । साथ ही समाज के बीच उत्पन विभिन्न समस्या के बारे में चर्चा परिचर्चा किया जाएगा .। इसके आलावा इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बिभिन प्रकार की पारंपरिक खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और साथ ही समाज के लोगों द्वारा किए। गए बिभिन क्षेत्रों में विशिष्ट कार्यों के लिए लोगों को सम्मानित किया जाएगा एवं आदिवासी हो समाज युवा महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति अपना वार्षिक रिपोर्ट भी इस कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत करेगा इसके आलावा पारंपरिक रंगारंग कार्यक्रम में किया जाएगा ।

इस संवाददाता सम्मेलन में गोमेय सुंडी (अध्यक्ष),रवि सवैया (उपाध्यक्ष),उपेंद्र बनरा ,प्रेम समद,आशा पूर्ति,संगीता समद ,मनोज मेलगांडी(विधि सचिव),मंगल दोंगो ,लालमोहन जमुडा,मेंजो सवैया ,राहुल हो, डेविड सिंह बनरा ,शबनम बारी,अनिल गहराई,अनिल बोदरा,नरसिंह बिरूली ,अमित हेंब्रम,सुशील सवैया,बाबूलाल गोइपाई ,बिरसिंह गुईया ,बीरसिंह बनरा, निलु संवैया,लादू  देवगम, राजेश कांडयांग ,पूर्व हेम्बम , सीमा तिरिया आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी