जमशेदपुर : वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश चोरी की छह गाड़ियों के साथ पुलिस ने नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : जमशेदपुर मेंपुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इसके साथ ही गोलमुरी पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलों के साथ वाहन चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है. गोलमुरी थाना प्रभारी राजीव रंजन को मिली गुप्त सूचना मिली थी की क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह सक्रीय है. इसके बाद एक टीम का गठन किया गया जिसमे अवर निरीक्षक कुंदन कुमार सिंह, रितेश तिग्गा, गोपाल कृष्णा, निलेश कुमार, अरविंद कुमार और आरक्षी दिलीप कुमार राम को शामिल किया गया . इसके बाद अमित मुंडा उर्फ़ टोंटो, को गिरफ्तार किया गया फिर पूछताछ के बाद उसी की निशानदेही पर गोलमुरी टुइलाडुंगरी 125 बी ब्लॉक निवासी अमित मुंडा उर्फ टोंटो, बर्मामाइंस हनुमान मंदिर के पास रहने वाले बिट्टू कालिंदी, टुइलाडुंगरी निवासी सागर कालिंदी, टुइलाडुंगरी निवासी बासुदेव बेहरा, टुइलाडुंगरी निवासी रवि महानंद, सिदगोड़ा टाटा लाइन निवासी अमित लोहरा उर्फ गोलू, बर्मामाइंस निवख़सी रोहित कुमार जायसवाल उर्फ धरती, गुरमित उर्फ गोलू और चाईबासा निवासी पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से पुलिस ने होंडा साइन संख्या जेएच 05 सीएच 27907, हीरो डिलक्स ओआर 14टी 0602, स्कूटी जेएच 05 एयू 8581, हीरो होंडे स्पलेंडर प्लस जेएच 05जे 9671, एक्टिवा जेएच 05डीइ 4586 और हीरो स्प्लेंडर प्लस जेएच 05 जी 0776 को जब्त किया है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी