जमशेदपुर के पत्रकारों का दुश्मन नंबर -1 प्रशांत पुतुल प्रेस क्लब की आड़ में निर्दोष पत्रकारों पर करवाता है फर्जी एसटीएससी केस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : जमशेदपुर में वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास के नेतृत्व में जब पत्रकारों का एक संगठन प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर पूरे शीर्ष पर था और लगातार पत्रकार हित में नित नए आयाम गढ़ रहा था l उसी समय कभी पोल पर चढ़कर गली -गली घूमकर केबल टी वी का तार बांधने वाला लगातार अभाव और भुखमरी का जीवन जी रहा एक व्यक्ति जो अपने ही चाचा की रहस्मय मृत्यु के बाद अचानक से उसके पूरे व्यापारिक साम्राज्य पर काबिज हो चूका था उसने ये देखा की अपने काले कारनामो को छुपाने के लिए पत्रकारिता का चोला ओढ़ लेना ही सबसे उत्तम उपाय है l उस आदमी का नाम है प्रशांत पुतुल जो टिस्को कर्मी रह चुके रमाशंकर सिंह का पुत्र है l

जालसाजी में माहिर प्रशांत पुतुल ने अपने कुछ ख़ास गुर्गों की मदद से सबसे पहले एस सी सी एन के नाम से एक यूट्यूब चैनल खोलकर अपने आपको उसका निदेशक घोषित किया l इसके बाद उसने जालसाजी और कुटिलता का मिश्रण बना कर अपनी योजना को मूर्त रूप देते हुए जमशेदपुर के एक होटल में एक पार्टी रखा और अपने चमचों को उसमे शामिल करके उनके द्वारा लाई गयी टोली से अपने नाम का जयकारा लगवा कर बिना किसी चुनावी प्रक्रिया के स्वयं को प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर का स्वयंभू अध्यक्ष घोषित करवा लिया l

मगर जमशेदपुर के मुख्य धारा के पत्रकारों को एक यूटयूबर का इस प्रकार स्वयं को पत्रकारों का स्वयंभू नेता घोषित कर नया प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर का गठन नागवार गुजरा और उनलोगों ने अपनी राह अलग करते हुए प्रबुद्ध पत्रकारों को साथ लेकर लोकतान्त्रिक तरीके से अपना अलग संगठन खड़ा कर लिया जो अभी पत्रकार हित में नित नए काम कर रही है l

मगर प्रेस क्लब अध्यक्ष की आड़ में अपनी अय्याशी और ब्लैकमेलिंग गैंग को खडा करने की प्रशांत पुतुल की महत्वाकांक्षी सोच को कोई फर्क नहीं पड़ा lअहंकार के घोड़े पर सवार प्रशांत पुतुल ने जब पत्रकारिता की आड़ लेकर ब्लैकमेलिंग गैंग का गठन शुरू किया तो उसने हर छोटे -बड़े पत्रकारों को ये फरमान भिजवाया की गैंग में शामिल होने पर आम लोगों को प्रताड़ित करने पर जो भी पैसा आएगा गैंग के हर सदस्य को उसका हिस्सा दिया जायगा l कई लोग उसके प्रलोभन में आकर उसके गैंग में शामिल हुए l जिस पत्रकार ने उसकी बात मानने से इनकार किया उसे झूठे एससीएसटी केस में फंसवाने का घृणित  खेल खुलेआम शुरू हो गया l  इसी कड़ी में जादूगोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार आशीष गुप्ता को पुतुल ने अपने निशाने पर लिया।

प्रशांत पुतुल ने पत्रकार आशीष गुप्ता को प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर का ब्लैकमेलर पत्रकार गैंग ज्वाइन करवा कर स्थानीय कम्पनी के पदाधिकारियों और व्यापारियों का भयादोहन कर पैसे वसूलने का ऑफर दिया l 1996 से अपनी बेदाग़ पत्रकारिता के लिए जाने जाने वाले इस युवा पत्रकार ने प्रशांत पुतुल का न केवल ऑफर ठुकराया बल्कि उसे सुधर जाने की नसीहत भी दे डाली l इससे स्वयं को पत्रकार और पत्रकारों का नेता समझने वाले इस दो कौड़ी के दलाल के अहंकार को ठेस पहुंची l लकवाग्रस्त शरीर और दिमाग के सारे पुर्जे हिल गए l इसके बाद शुरू हुआ पत्रकार आशीष गुप्ता के खिलाफ फर्जी एससीएसटी केस करवाने का षड्यंत्र रचने का खेल l

यानी जिस प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर का गठन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए किया गया था वही प्रशांत पुतुल के नेतृत्व में पत्रकारों का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया l
सबसे पहले पत्रकार आशीष गुप्ता के ऊपर फर्जी एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया गया और प्रशासन को गुमराह करते हुए प्रेस क्लब और जमशेदपुर के लेटर पैड पर पत्र जारी करते हुए आशीष गुप्ता को पत्रकार ही नहीं बताया गया। प्रशांत उर्फ पुतुल के हस्ताक्षर से जारी ये पत्र पुलिस और अदालत के  रिकॉर्ड में संलग्न है और इस दो कौड़ी के बदनियत इंसान की करगुजारियों की पोल खोलने के लिए काफी है। इस प्रकरण में सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि पत्रकार आशीष गुप्ता के खिलाफ प्रशांत सिंह पुतुल ने जो पत्राचार किया उसपर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई । क्योंकि किसी भी सरकारी संस्था ने उसे कोई महत्व ही नहीं दिया ।

मगर ये बात साबित हो गई कि प्रशांत पुतुल के प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के गठन के पीछे एकमात्र उद्देश्य था अपने ब्लैकमेलिंग गैंग को मजबूत करके ताकतवर पत्रकारों को अपना सिपाही बनाना । पत्रकार आशीष गुप्ता ने उससे इंकार किया तो पुतुल ने उनके खिलाफ पत्राचार करके वरीय पुलिस पदाधिकारियों को गुमराह करना शुरू किया ।
सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न ये है कि पुतुल से पत्रकार आशीष गुप्ता के  खिलाफ किसने वो पत्र मांगा था ? सीधा सा जवाब है किसी ने नहीं । मतलब साफ था ईमानदार और प्रभावशाली पत्रकार को दवाब देकर अपने गैंग का हिस्सा बनाना। मगर पत्रकार आशीष गुप्ता ने साफ कर दिया है कि वो प्रशांत पुतुल जैसे दो कौड़ी के ब्लैकमेलर को उसकी औकात दिखा देंगे। उसका काला साम्राज्य का अब अंत निश्चित है । इसके लिए हर वैधानिक प्रक्रिया अपनायी जा रही है ।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऐसा जालसाज जो कि खुद कभी पत्रकार नहीं रहा, जिसने खुद कभी पत्रकारिता नहीं की, जो खुद फर्जी तरीके से प्रेस क्लब जमशेदपुर का अध्यक्ष बन बैठा वही दूसरे असल पत्रकारों के अस्तित्व पर असल नकल की मोहर लगा रहा है। ये वही प्रशांत पुतुल है जिसने देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फर्जी पास बनवाया था। इस प्रकरण में सबसे महत्वपूर्ण सवाल ये है की जिस सीसीएन न्यूज के नाम से इसे पास जारी हुआ उस नाम का कोई भी अखबार या  टी वी चैनल अस्तित्व में ही नहीं है l इस बात की जांच और कारवाई के लिए पत्राचार किया गया है l

कौन है आशीष गुप्ता :
आशीष गुप्ता 1996 से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रीय हैं l इन्होने आवाज़ हिंदी दैनिक समाचार पत्र से अपने करियर की शुरुआत की थी l इसके बाद इन्होने अपने परिश्रम और लगन से पूर्वी सिंहभूम जिले के पत्रकारिता जगत में अपना स्थान बनाया l
समाचार पत्रों के साथ – साथ इन्होने सहारा समय , टाइम्स नाउ , साधना न्यूज जैसे राष्ट्रीय टी वी चैनलों में वरीय संवाददाता के रूप अपनी सेवाएं दी l
इसके अलावा ये समाजसेवा के क्षेत्र में भी काफी लम्बे समय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं l लगातार पांच वर्षों से पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष हैं l
जादूगोड़ा के नवरंग मार्केट दुर्गा पूजा कमिटी के लगातार पांच वर्षों तक अध्यक्ष रहे हैं l कोरोना काल में इनके द्वारा दुर्गा पूजा का सीलबंद भोग वितरण के लिए तत्कालीन उपायुक्त द्वरा इनकी सराहना की जा चुकी है l हर वर्ष पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूरे जिले में दुर्गा पूजा संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है l इसमें आशीष गुप्ता की काफी सक्रीय भूमिका रहती है l

पत्रकार आशीष गुप्ता पिछले 30 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय है जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा है…..

  1. News Paper – Awaz Hindi Daily,
    Designation: Correspondent
    Duration: 1996 – 2000
  2. News Paper – Jharkhand Jagran Hindi Daily
    Designation: Spl. Correspondent.
    Duration: 2000 – 2001
  3. News Paper – Daainik Jagran Hindi Daily
    Designation: Sr. Correspondent.
    Duration: 2002 – 2003
  4. Channel Name : Sahara Samay Bihar / Jharkhand
    Designation : Correspondent
    Duration :- 2004 – 2007
  5. Channel Name – Sadhna News Bihar / Jharkhand
    Designation : Correspondent
    Duration :- 2008 – 2015
  6. Channel Name : News India Bihar / Jharkhand
    Designation : Correspondent
    Duration :- 2016 – 2018
  7. Channel Name : Ajaya Bharat News Channel
    Designation : Correspondent
    Duration :- 2019 – 2020

अपने अहंकार में डूबे युट्यूबर प्रशांत उर्फ पुतुल ने पहली बार जब अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा तो प्रेस क्लब जमशेदपुर के अध्यक्ष के तौर पर तो उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है l मगर प्रशांत पुरुल आज भी प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के लैटर हेड का इस्तेमाल जिले के ईमानदार पत्रकारों के खिलाफ पत्राचार करने में कर रहा है और बतौर अध्यक्ष उन पत्रों में हस्ताक्षर भी कर रहा है l ये वाकई वर्तमान अध्यक्ष के लिए चिंताजनक बात है l

दरअसल दो कौड़ी के मामूली यूटूबर दिल दिमाग और शरीर से लकवाग्रस्त प्रशांत पुतुल को ये गलतफहमी हो गयी थी की वो फर्जी केस करवा कर और लोगों की तरह  वास्तविक पत्रकार आशीष गुप्ता को भी जेल भिजवा सकता है l मगर वो ये भूल गया था की जब वो अपना लंगोट बंधना भी नहीं सीखा था तब से आशीष गुप्ता निर्भीक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रीय हैं l आशीष गुप्ता से टकरा कर उसे मूंह की खानी पड़ी और अपनी औकात भी पता चल गयी l

आशीष गुप्ता ने जिला प्रशासन से अपील किया है की प्रशांत पुतुल के सभी क्रिया कलापों की जांच करवा कर ऐसे लोगों पर कड़ी कानूनी कारवाई करनी चाहिए l साथ ही ऐसे सफेदपोश लोगों का प्रशासनिक हलको में प्रवेश प्रतिबंधित करना चाहिए l  उन्होंने कहा है की प्रशांत पुतुल के काले कारनामो की एक लम्बी फेरहिस्त है और सारे सबूत मौजूद हैं जिन्हें जल्द ही प्रशासन के शीर्ष पदाधिकारियों को सौंप कर कारवाई की मांग की जायगी l

अगली कड़ी में प्रेस क्लब क्रिकेट घोटाला की पूरी कहानी प्रकाशित की जायगी जिसमे हम बतायेंगे की जिले के पत्रकारों को क्रिकेट खिलवाने के नाम पर कैसे लगाया गया लाखों का चूना l  

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी