जमशेदपुर के योगाचार्य प्रणव नाहा गुवाहाटी में संपन्न हुए चुनाव में फिर से चुने गए योगा फिजिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : गुवाहाटी  में 25 और 26 मार्च 2023 को संपन्न हुए  योगा फिजिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के चुनाव में सर्वसम्मति से जमशेदपुर शहर के प्रसिद्ध योगाचार्य प्रणव नाहा को दूसरे कार्यकाल के लिए योगा फिजिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है । फेडरेशन द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में  देश के अधिकांश राज्यों के राज्य सचिव , अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के प्रतिनिधि सदस्यों ने  भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया और फेडरेशन के पदाधिकारियों का विधिवत चुनाव किया।  इस बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई एवं अपना अपना पदभार संभाला मौके पर उपस्थित नवनिर्वाचित योग फिजिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष योग गुरु प्रणव नाहा ने अपने निर्वाचन के उपरांत फेडरेशन के सभी सदस्यों और अधिकारियों को दूसरी बार अध्यक्ष पद के दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया एवं फेडरेशन की बेहतरी के लिए बेहतर कार्य करने का अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में मौजूद देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। योगाचार्य प्रणव नाहा को आसाम भी कई योग संस्थाओं ने सम्मानित करते हुए बधाई और शुभकामना दिया।  28 मार्च को टाटानगर स्टेशन पहुंचने पर योग जगत के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी