मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा के बीच मुलाकात हुई। इस अवसर पर रांची के धुर्वा स्थित नवनिर्मित झारखंड उच्च न्यायालय के आधारभूत संरचनाओं से संबंधित विस्तृत चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों के आधारभूत संरचना तथा मानव बल की उपलब्धता पर भी विचार विमर्श किया गया एवं ससमय सभी बिंदुओं का सर्वसम्मत समाधान करने के निमित्त प्रयास पर बल दिया गया । इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, प्रधान सचिव वित्त अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव विधि नलिन कुमार, रजिस्ट्रार जनरल झारखंड उच्च न्यायालय मोहम्मद शाकिर, महाधिवक्ता राजीव रंजन, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार, कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।










