धनबाद : जमडीहा में किया गया झारखण्ड राज्य का सबसे पहला सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के द्वारा निर्गत अधिसूचना के आलोक में जिला खेल पदाधिकारी  दिलिप कुमार, मुखिया  सुनीता देवी एवं पंचायत सचिव  उपेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में धनबाद जिले के लोहपट्टी पंचायत के जमडीहा ग्राम में आम सभा कर झारखण्ड राज्य का सबसे पहला सिध्दो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया गया।

राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा राज्य के ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार के अधीन प्रत्येक गाँव में ग्राम स्तरीय सिध्दो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया जाना है।सभा में सर्वसम्मति सभी सदस्य द्वारा सिध्दो कान्हू युवा खेल क्लब के  पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन किया गया। जिसमे  अध्यक्ष-  सूरज कुमार सिंह उपाध्यक्ष-  विशाल कुमार सिन्हा एवं सचिव-  धर्मेंद्र कुमार देशवाली को बनाया गया l

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ममता कुमारी, पुनम कुमारी, रिया कुमारी, सुशिला कुमारी, विवेक सिंह, विवेक कुमार, ध्रमेन्द्र कुमार महतो, गौरव कुमार, रूबी कुमारी, निलम कुमारी का चयन किया गया।

इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी दिलिप कुमार, जि.प. सदस्य आशा देवी, मुखिया सुनिता देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी दिलिप कुमार महतो, पंचायत सचिव सुन्दर प्रसाद, अब्दुल हामिद अंसारी, मुखिया प्रतिनिधी रामेश्वर महतो उर्फ बॉबी, धनेश्वर महतो, शिबु महतो, कैलाश रवानी, कमल महतो, स्वभिमान संस्था के सचिव सुषमा देवी, जितेन्द्र सिंह, बिरेन्द्र सिंह, देवानन्द सिंह, उत्तम सिंह, भरत गोप, मनबोध देशवाली, शम्भु महतो, विजय कुमार सिंह, आदी  उपस्थित थे |

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी