झामुमो केन्द्रीय सदस्य आदित्य प्रधान झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय लखन मुर्मू के परिजनों से मिले मदद का दिया भरोसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत दिघी गांव के झामुमो नेता सह  झारखंड आंदोलनकारी जुझारू स्वर्गीय लखन मुर्मू का विगत दिन निधन हो गया था। आज झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान निवास दीघी गांव में उनके पत्नी पानो मुर्मू से मिले। स्व मुर्मू का कोई संतान नहीं है। जिसके चलते उनकी पत्नी के  भरण पोषण में काफी कठिनाई हो रही थी। जब आदित्य प्रधान उनके घर पहुंचे तो उनकी पत्नी फफक फफक कर रो पड़ी। श्री प्रधान ने उन्हें ढांढस बंधाया तथा उन्हें अपनी ओर से कुछ आर्थिक सहयोग किया एवं भविष्य में  हर संभव सहयोग करने का बात कहीं। मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद रायसेन सोरेन,केंद्रीय सदस्य भाई ललित मांडी,जिला एवं प्रखंड के 20 सूत्री सदस्य भाई डोमन माझी जी,विकास महतो, झामुमो नेता टुलू साव,मिठू हांसदा,लाल मांडी ,मंगल हांसदा,राजाराम हांसदा,टेंपा मुर्मू,शकीला मुर्मू, आदि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी