कुमकुम श्रीवास्तव ने मानगो में चलाया जनसंपर्क अभियान जनता से विजय का माँगा आशीर्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : चुनावी गहमागहमी के बीच मानगो मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं के बीच पदयात्रा निकाल कर जनसंपर्क अभियान चलाया l ये पदयात्रा बासु विहार से प्रारंभ होकर कुंवर सिंह रोड से होते हुए काली मंदिर गली, पंडित लाइन, शर्मा लाइन, कालिकानगर बस्ती तथा खानखा रोड बस्ती, आदर्श नगर, दाईगुट्टू शिव मंदिर लाइन, कारमु चौक, सारर्दुल फैक्टरी रोड, झंडा सिंह स्कूल रोड, दीपासाई बस्ती, सुंदर गार्डन सोसाइटी, बालेश्वर पथ, संजय पथ, पारसनगर,शांतिनगर तथा विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क के साथ आगे बढ़ी। पदयात्रा के दौरान प्रत्याशी ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प दोहराया। उन्होंने मतदाताओं से आगामी चुनाव में छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाकर समर्थन देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी