मुसाबनी प्रखंड में डालसा द्वारा मन का मिलन पखवाडा आयोजित , लोगों को दी गयी कानूनी जानकारियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुसाबनी प्रखंड सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार और अनुमण्डल विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय से मन का मिलन पखवाड़ा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान जो कुछ भी बताया जा रहा है और सिखाया जा रहा है उसे अपने आस पास के क्षेत्र के अन्य लोगों को भी जानकारी देगें। पदाधिकारी ने बताया कि पक्षकार संबंधित न्यायालय में अपना आवेदन कर सकते है, समय एवं धन की बचत होगी, व्यक्तिगत संबंधों को सुरक्षित रखा जाएगा साथ ही पक्षकार ही आपसी सहमति से फैसला तय करते है। विधिक सेवा के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली सेवाएँ सरकारी खर्च पर ही वकील, कोर्ट फीस, अभिलेखों को तैयार करने के लिए वकील का खर्च आदि। निःशुल्क विधिक सेवा पाने के हकदार अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्य, महिलाएँ एवं बच्चे, निःशक्त व्यक्ति, अनपेक्षित अभाव जैसे बहुविनाश, जातीय हिंसा, बाढ़ सूखा, भूकम्प या औद्यगिक विनाश में पीड़ित व्यक्ति या औद्यगिक श्रमिक, ऐसे व्यक्ति लोग जिनकी वार्षिक आय 300000 रूपये से अधिक नहीं हो। मौके पर प्रखंड अन्तर्गत सभी पंचायतों के सहिया आदि उपस्थित थी।

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी