चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया मानसिक दिव्यांग जांच शिविर 50 लोगों की हुई जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मानसिक दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान शिविर में जिला से आए हुए डॉ महेश हेम्ब्रम और साइकोलॉजिस्ट डॉ नरेश गोराई ने शिविर में पहुंचे मानसिक रूप से दिव्यांगों की जांच की. शिविर में कुल 50 दिव्यांगों ने जांच के लिए आवेदन दिया जिसमें से 24 दिव्यांगों को सर्टिफिकेट के लिए चयनित किया गया. इस संबंध में सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉ रंजीत मुर्मू ने बताया कि शिविर में जांच किए मानसिक दिव्यांगों की जांच रिपोर्ट जिला भेजा जाएगा और जिला से ही प्रमाणपत्र निर्गत किया जाएगा. इस मौके पर सतीश वर्मा, एएनएम गिरा रानी महतो, मंजू कुमारी, शिप्रा रानी दास, अनिमा महतो, सीएचओ डोली कुमारी, मिनती सरेन आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी