जमशेदपुर : गोलमुरी में पैदल जा रही महिला से बदमाशों ने की पर्स छिनतई मामला दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी मस्जिद के पास अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने बर्मामाइंस कैलाश नगर निवासी महिला से पर्स की छिनतई कर ली और भाग खड़े हुए l पीडिता पुष्पा मिश्रा के अनुसार वो सड़क पर जा रही थी तभी  बाइक पर सवार दो युवको ने चलती बाइक से पीछे से आकर पर्स छीना और गोलमुरी की ओर भाग  गए. छिनतई होने के बाद पुष्पा बदमाशों के पीछे दौड़ी और  मदद के लिए आवाज लगाई पर जब तक स्थानीय लोग बदमाशों का पीछा करते वे फरार हो चुके थे. पीडिता ने  गोलमुरी थाना में मामला दर्ज कराया है l

पुष्पा मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह कैलाश नगर स्थित अपने घर से पैदल गोलमुरी में डॉक्टर के पास जा रही थी तभी गोलमुरी मस्जिद के पास पीछे से बुलेट सवार दो बदमाश उसका पर्स छीन कर फरार हो गए l पर्स में 5000 रुपया  नकद और एक मोबाइल फोन था l पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी