दक्षिणी ईचड़ा स्थित पंचायत भवन में मिशन अन्त्योदय की जानकारी देने के लिए एक ग्राम सभा ग्राम प्रधान जुगल सिंह सरदार की अध्यक्षता एवं मुखिया मंजरी बांद्रा की उपस्थिति में संपन्न हुई . इस ग्राम सभा में झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से पूजा गोप भी उपस्थित थी .
इस ग्राम सभा में किरण देवी ने ग्रामीणों को मिशन अन्त्योदय के विषय में विस्तार से जानकारी दी .
पूजा गोप ने कहा की सरकार की कई योजनायें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के लिए चलाई जा रही है . उन सभी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत करवाते हुए उन्हें इन सुविधाओं का लाभ दिलाना ही सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य है .
मुखिया मंजरी बांद्रा ने कहा की ग्राम सभा पंचायत का एक महत्वपूर्ण निकाय है . जहाँ ग्राम के विकास से सम्बंधित योजनायें बना कर आम लोगों तक उसके क्रियान्वन के माध्यम से लाभ को पहुँचाया जाता है . इसलिए ग्रामीणों को खुलकर अपनी बातें रखनी चाहिए . जिससे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर ध्यान देकर उस दिशा में काम किया जा सके .
ग्रामीणों ने इस बैठक में कुछ बिन्दुओं पर मुखिया का ध्यान आकृष्ट करवाया जिसपर उन्हें जानकारी दी गयी की ये सब योजनायें कार्यान्वित हो रही हैं .
इस ग्राम सभा में जवानी हेम्ब्रम ,बसंती मांझी ,सोमवारी हो ,सुहागी मुर्मू ,तुरम हेम्ब्रम ,लक्ष्मी बानरा ,बलेमा सुंडी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे .










