कोडरमा अंचल कार्यालय की सहायक निबंधक मिताली शर्मा 10 हज़ार घूस लेते गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोडरमा : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग ने कोडरमा में कार्यरत सहायक निबंधक मिताली शर्मा को 10 हजार रुपये घूस लेते शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  की ओर से उपलब्ध करवाई गयी जानकारियों के अनुसार  वादी रामेश्वर प्रसाद यादव के शिकायत पर  विभाग द्वारा यह   कार्रवाई की गयी। रामेश्वर प्रसाद कोडरमा व्यापार मंडल सहयोग समिति के सदस्य हैं, जो बीज वितरण केलिए नोडल एजेंसी है। गत 16 जून को सहायक निबंधक मिताली शर्मा ने व्यापार मंडल का निरीक्षण कर स्पष्टीकरण मांगा था। इस पूरे मामले में सहायक निबंधक ने स्पष्टीकरण से बचने के लिए 20 हजार घूस की मांग की थी। कहा था कि अगर घूस नहीं देना चाहते तो आवश्यक कार्यवाही के लिए तैयार रहें जिसको लेकर वादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।
एसीबी डीएसपी सादिक़ रिज़वी ने बताया मामले के सत्यापन के बाद छह जुलाई को कांड संख्या 05/23 दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अग्रिम राशि 10 हजार घूस लेते हुए मिताली शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी