चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जुगीतोपा पंचायत के सलवाडीह गांव में सोमवार को कोर कार्बॉन सलूशन प्राइवेट लिमिटेड धुआं रहित चूल्हा वितरण का आयोजन किया गया. इस दौरान चुल्हा वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समीर सेना के संयोजक सह विधायक प्रतिनिधि राकेश महान्ती शामिल हुए. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राकेश मोहंती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की कंपनी के ओर से बहरागोड़ा विधानसभा के हर सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों में विधायक के सोजन्य से चुल्हा बांटा जायेगा. इस मौके पर उप अमर हांसदा, बुलबुल मंडल, भूषण बारिक, विशाल बारिक, विश्वजीत भोल आदि उपस्थित थे.










