चाकुलिया में खुला रिश्ता डेवलपमेंट फाउंडेशन माइक्रो फाइनेंस की नयी शाखा विधायक ने किया उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार बिरसा चौक में बुधवार को रिश्ता डेवलपमेंट फाउंडेशन का ब्रांच खोला गया. इस ब्रांच का उद्घाटन विधायक समीर मोहंती ने फीता काटकर किया. इस संबंध में कार्यालय के मैनेजर देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि रिश्ता डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा सभी प्रकार का लोन लाभुकों को दी जाती है. इसने एसएचजी लोन, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन और कंस्ट्रक्शन लोन दिया जाता है. रिश्ता डेवलपमेंट फाउंडेशन 6 राज्यों में है. पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और आसाम में ब्रांच चल रहा है. उन्होंने बताया कि ब्रांच खोलने का उद्देश्य यह है कि क्षेत्र के लोग हमारे माध्यम से लोन लेकर अपना कार्य करें और समय पर लोन चुकाएं ताकि आगे भी क्षेत्र के लोगों को सहयोग किया जा सके. इस मौके पर गौतम दास, राजा बारिक, समीर दास, विशाल बारिक, एडीएम धर्मेंद्र महतो, ऑपरेशन मैनेजर पोलाश राहा, एसडीओ आशीष शुक्ला, डीओ कौशिक महंती, तारक पाल, शिखा दुबे, सैकत दास, गणेश महतो, आनंद हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

 

 

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी