विधायक मंगल कालिंदी ने विधानसभा में किया झारखण्ड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने की मांग सुरक्षा समेत अन्य सुविधाएँ देने की मांग की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने झारखण्ड विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा कानून लाने का मुद्दा उठाया . आसान द्वारा उनका नाम पुकारे जाने पर विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए कहा की प्रतिदिन समाचार संकलन करने के दौरान पत्रकार कई संकटों से जूझते हैं . काम के दौरान उनपर माफिया तत्वों द्वारा सुनियोजित हमले किये जाते हैं तो फर्जी मामलों में फंसाकर उन्हें परेशान किया जाता है . ऐसे में राज्य में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों के हित में पत्रकार सुरक्षा कानून का लागु किया जाना बहुत जरुरी है . साथ ही विधायक ने झारखण्ड सरकार से मांग किया की पत्रकारों को मुफ्त बीमा , चिकित्सा , पेंशन ,जैसी  सुविधाएँ भी जल्द से जल्द उपलब्ध करवाई जाये.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी