शहीद करण चन्द्र हाँसदा, चन्द्र मोहन टुडू एवं देव गोस्वामी को शहादत दिवस पर विधायक मंगल ने किया नमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखण्ड अन्तर्गत सारजमदा शहीद मैदान (रामांटिक मैदान) में वीर शहीद करण चन्द्र हाँसदा, चन्द्र मोहन टुडू एवं देव गोस्वामी का शहादत दिवस मनाया गया । शहादत दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं खेल-कूद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । इसमे बतौर मुख्य अतिथि जुगसलाई के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री मंगल कालिन्दी ने शहीदों को माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी इसके उपरांत सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन शहीदों के बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जायेंगी उन्ही के पद चिन्हों पर चलकर हम विकास की राहों पर चल सकते है और क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है । नैशनल बॉक्सिंग प्रतिनिधीत्व कर रहे 12 बॉक्सर जिन्होंने (स्वर्ण / कास्य / रजत) पदक जीत कर देश का मान सम्मान बढ़ाया है उन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।  मौके पर मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, मुखिया एवं महिला नेत्री नागी मुर्मू, अमर टुडू, विक्रम टुडू, डोभन मुर्मू, कामेश्वर सोरेन, ज्ञान शाह, शिबू ओझा, एवं बाबूलाल देवगम उपस्थित थे ।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी