विधायक संजीब सरदार ने सदन में टाटा-बादाम पहाड़ रेलवे लाईन के नीचे अण्डर पास निर्माण का मामला उठाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड विधानसभा सत्र के शून्यकाल के दौरान पोटका विधायक संजीब सरदार ने आसन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए कहा की पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर प्रखण्ड अन्तर्गत श्यमा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय के निकट टाटा-बादाम पहाड़ रेलवे लाईन के नीचे अण्डर पास का निर्माण जनहित में जनपयोगी है। उक्त अण्डर पास का निर्माण नहीं होने से छात्र छात्राओं को स्कूल जाने में, मरीजों को अस्पताल जाने में एवं आमजन को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। वर्णित अण्डर पास का निर्माण हो जाने से उक्त रेलवे लाईन के दोनों तरफ एक लाख आबादी को आगमन में सहुलियत होगी। साथ ही अनावश्यक दुर्घटना होने से भी निजात मिलेगी l इसके लिए जरुरी है की उक्त स्थान पर एक अंडर पास का निर्माण करवाया जाये l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी