चाकुलिया के जोड़ाम गाँव में आंधी-तूफ़ान पीड़ित के घर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि तिरपाल और आर्थिक सहयोग दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जोड़ाम गांव में विगत कुछ दिन पहले तेज आंधी तुफान से शंकर पातर का घर क्षतिग्रस्त हो गया था. इसकी सूचना पाकर शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि राकेश महान्ती उसके आवास मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान राकेश मोहंती ने उनके परिवार को तिरपाल एवं आर्थिक सहयोग देकर मदद किया. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव से दुरभाष पर बातकर क्षतिग्रस्त हुए घर का मुआवजा राशि दिलाने का आग्रह किया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, बलराम महतो, पंसस प्रतिनिधि अक्षय नायेक, निर्मल महतो, राहुल महतो आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें