बहरागोड़ा में मोहनपुर से बोनाबूडा भाया कैमी जर्जर सड़क का होगा पुनर्निर्माण विधायक समीर ने विभाग का ध्यानाकर्षण करवाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा प्रखंड के मोहनपुर से बोनाबूडा भाया कैमी तक जाने वाली विगत लगभग 15 वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा.

ज्ञात हो की यह सड़क विगत 15 वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रही थी. सड़क के जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को बरसात के दिनों में आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी . स्थानीय लोगों ने बताया कई पूर्व के दो  विधायकों का कार्यकाल पार होने के बावजूद ये सड़क नहीं बन पाया था. पिछले एक दशक से विकास और निर्माण के कार्य पूरी तरह ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क की स्थिति काफी जर्जर और दयनीय हो गया है. ग्रामीण क्षेत्र के लोग सड़कों की दयनीय स्थिति के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं. 2 दिन पूर्व ही बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने राँची स्थित प्रोजेक्ट भवन मे विभाग के कार्यालय मे ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव से मिलकर निर्माण कार्य को अविलंब स्वीकृति देने की मांग किया था. जिसके बाद उक्त सड़क को दो भाग में निर्माण  कराने की बात विभाग द्वारा किया गया. प्रथम भाग में रघुनाथपुर चौक से जामशोला तक निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है. शेष दूसरे भाग की भी स्वीकृति इसी सप्ताह में मिल जाएगी.

 

 

 

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी