मुसाबनी : प्रखंड प्रमुख ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को उपलब्ध करवाया पेयजल का टैंकर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अपने दायित्वों के साथ – साथ जन समस्याओं को दूर करने में भी सक्रिय रहने वाले मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम की पहल पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मुसाबनी को परमानंद देवा-देवी ट्रस्ट द्वारा पानी का टैंकर उपलब्ध करवा कर भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध करवाया गया.

विद्यालय सूत्रों ने बताया की भीषण  गर्मी का मौसम होने के कारण विद्यालय प्रांगण में स्थित चार में से एक ही बोरिंग चल रहा है. इससे छात्रावास  में रह रही 500 छात्राओं को पेयजल समेत अन्य जल सम्बन्धी आवश्यकताओं को लेकर संकट का सामना करना पड़ रहा था.  इस जल समस्या की सूचना विद्यालय की वार्डन संगीता पांडे ने प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम को देकर समाधान का आग्रह किया. इसपर संज्ञान लेते हुए प्रखंड  प्रमुख ने  परमानंद देवा-देवी ट्रस्ट को छात्राओं को हो रही जल सम्बन्धी समस्या से अवगत कराया. ट्रस्ट के चेयरमैन रामावतार अग्रवाल ने गुरुवार सुबह विद्यालय में  पानी का टैंकर भेजा. साथ ही उन्होंने ग्रीष्मावकाश तक लगातार पेयजल का व्यवस्था करने की बात भी कही .

प्रमुख रामदेव ने बताया की जल्द ही सम्बंधित अधिकारीयों और विभाग से बात कर विद्यालय में उत्पन्न जल संकट को दूर करने का का प्रयास किया जायेगा. इस मौके पर वार्डन संगीता पांडे, प्रमित पूर्ति, आचान हेंब्रम, चंद्रकांत सोरेन आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी