पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने गुड़ाबांदा थाना का निरीक्षण किया. पुलिस अधीक्षक ने लंबित संचिकाओं के साथ -साथ लंबित कांडों की भी समीक्षा की, साथ ही थाना बैरक तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरिक्षण भी किया . ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को लंबित कांडों का निष्पादन तेजी से करने के साथ- साथ पुलिस -पब्लिक संबंधों को बेहतर बनाते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनता के साथ बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया. इस दौरान मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आजाद और पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार मल्लिक भी थाना में उपस्थित रहे.










