चाकुलिया में मनाया गया निर्मल महतो का शहादत दिवस , विधायक समीर महंती ने श्रद्धांजलि अर्पित की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया : शहीद निर्मल महतो के 36वें शहादत दिवस पर मंगलवार को चाकुलिया प्रखंड के कुचियासोली चौक में विधायक समीर मोहंती के नेतृत्व में झामुमो नेताओं ने स्व. निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के शहादत के कारण ही झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ. लेकिन 23 साल बीतने के बाद भी निर्मल महतो के सपनों का झारखंड नहीं बन पाया. सरकार द्वारा उनके सपनों को पूरा करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों को सम्मान देने का काम किया गया है. इस मौके पर झामुमो नेता शिवचरण हांसदा, बलराम महतो, तृप्ति महतो, मनोज महतो, गौतम दास, राजा बारीक, दीपक बेहरा, चुनाराम हेंब्रम, बुलबुल मंडल, लालू हांसदा, साबना मांडी, रशीद खान, राकेश मोहंती, सब्बसाची नायक, सकीला मुर्मू, राहुल महतो, धरम किस्कू, देवाशीष दास, मनोज गोप, विशाल बारीक, सुजीत दास, गाबला दत्ता, विश्वजीत भोल, मिथुन कर, तापस दास, लोकनाथ मोहंती, सुखेन माईती, रामदास हेंब्रम, अनूप नंदी, जयदेव दास, खोगेन माईती, बापी पोलाई आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी