जमशेदपुर : पिंडराबेडा में एनआईटी निदेशक ने किया उन्नत भारत अभियान के परियोजना के तहत निर्मित तालाब का लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एनआईटी निदेशक के निदेशक प्रो गौतम सूत्रधार ने रपचा पंचायत के पिंडराबेडा में  उन्नत भारत अभियान के परियोजना के तहत निर्मित तालाब का लोकार्पण कर इस ग्रामीणों को समर्पित किया l इस मौके पर उन्होंने कहा की रापचा पंचायत का पिंडराबेड़ा गांव अपनें संस्कृति को संभाल कर रखते हुए गांव के विकास के लिए प्रयासरत है। यहाँ से बच्चे तीरंदाजी में अपने राज्य झारखंड एवं अपने देश का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस गांव के सर्वांगीण विकास के लिए उन्नत भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर अपनी हर संभव प्रयास करेगा। इस समारोह के विशिष्ठ अतिथि सत्यनारायण नंदा, हेड सीएसआर , टाटा स्टील ने तालाब के सौन्दर्यकरण हेतु फलदार वृक्ष, मछली पालन की भी शुरुवात एवं  तीरंदाजों के भविष्य के लिए टाटा कंपनी से हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।

डॉ रणजीत प्रसाद, संयोजक, के निर्देशानुसार, गाँव के सर्वांगीण विकास, के लिए सर्वेक्षणनुसार, उन्नत भारत अभियान, एनआईटी जमशेदपुर, झारखंड सरकार, स्थानीय उद्योग एवं स्वयं सेवी संस्थानों की मदद से एक रोड मैप तैयार करने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण बच्चों को एनआईटी जमशेदपुर मे शैक्षिक भ्रमण हेतु ले जाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट डॉ संगीता कुमारी, सिविल अभियांत्रिकी विभाग, एनआईटी जमशेदपुर के मार्गदर्शन में उन्नत भारत अभियान के परियोजना के तहत निर्मित हुआ l

इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने रपचा फुटबॉल मैदान में तीरंदाजी के अभ्यास करते युवाओं से मुलाकात की एवं उनकी उपलब्धियों को सराहा। तथा गाँव के कोच प्रेम जी के द्वारा खिलाड़ियों के उपलब्धियों एवं समर्पण के बारे में अतिथियों को बताया साथ ही साथ उनसे ग्राउन्ड एवं खिलाड़ियों के खेल सामग्री के विकास हेतु मदद का आग्रह किया l

लोकार्पण के पश्चात ग्राम सामुदायिक भवन में अतिथियों के साथ ग्रामीणों की  एक बैठक हुई जिसमें सबों को संबोधित करते हुए ग्रामीण प्रतिनिधि उदय मार्डी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने उन्नत भारत अभियान और एनआईटी जमशेदपुर को ग्रामीणों की ओर से तहेदिल से धन्यवाद दिया एवं इस परियोजना से ग्रामीण जनजीवन कितना प्रभावित हो रहा है इसकी व्याख्या की। इसके बाद रापचा मुखिया सुकुमति मार्डी ने उन्नत भारत अभियान के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया साथ ही आगे आने वाले कामों में पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। इस आशय की जानकारी संस्थान के मिडिया प्रभारी सुनील कुमार भगत ने दी।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी