सन 1999 से लेकर 2000 तक यूसिल में स्वैछिक सेवानिवृति स्कीम के तहत नामित कर्मचारियों के पुत्रों एवं उनके आश्रितों ने नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग एवं 2009 में हुई नियुक्तियों की जांच की मांग को लेकर चल रहे आन्दोलन की अगुवाई कर रही नॉमिनी एक्शन कमिटी ने सभी प्रभावित लोगों के साथ यूसिल अस्पताल चौक पर दिवसीय धरना प्रदर्शन किया l इस शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन में राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा भी शामिल हुए और सभी लोगों को उनकी लड़ाई में समर्थन देने का एलान किया l
सुमित कुमार शर्मा ने इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा की यूसिल प्रबंधन विगत 24 वर्षों से नॉमिनीयों के साथ सौतेला व्यबहार करती आ रही है l कम्पनी में वी आर एस के तहत सन 1999 से लेकर 2000 तक जिन कर्मचारी के आश्रितों का निबंधन हुआ उनमे से एक को भी नौकरी नहीं दी गयी और यह कहकर कम्पनी ने नियुक्ति बंद कर दिया की अगले आदेश के बाद नियुक्ति चालू की जायगी l मगर जब 2009 में पुनः इस स्कीम के तहत नियुक्ति शुरू हुई तो तब से अब तक 436 लोगों की बहाली की जा चुकी है l जो नियमो का सरासर उल्लंघन है और अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे करीब 250 नोमिनियों के साथ वादा खिलाफी है l इस दिशा में पहले भी कम्पनी का ध्यान आकृष्ट करवाया गया था मगर कोई असर नहीं हुआ l अब समय आ गया है की इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ी जाये l उन्होंने कहा की इस केस को झारखण्ड उच्च न्यायालय में दायर किया जायगा जिसे वहां के अधिवक्ता प्रभात कुमार लड़ेंगे l कम्पनी की गलत नीतियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जायगा l इसके लिए हर मुमकिन लड़ाई लड़ी जायगी l
वहीँ यूसिल के महाप्रबंधक (कार्मिक /औ0 सं0 ) संजय कुमार शर्मा ने कहा की सारी नियुक्तियां वैध हैं और नियमो के तहत की गयी हैं l पिछले आन्दोलन में भी नोमिनी एक्शन कमिटी के लोगों से कहा गया था की जिन लोगों की नियुक्ति नियम संगत नहीं लगती हैं उनके नाम उपलब्ध करवाएं उनपर जांच कर कारवाई की जायगी मगर एक भी नाम सामने नहीं आया l बल्कि तब इन लोगों ने हाई कोर्ट जाने की बात कही थी और आज बिना किसी नोटिस या सूचना के अचानक से धरना -प्रदर्शन कर रहें है l उन्होंने कहा की कानून का सहारा लेने के लिए सभी लोग स्वतंत्र हैं यदि कमिटी अदालत जाती है तो कम्पनी वहां अपना पक्ष रखेगी l
इस आन्दोलन में राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के जिला संयोजक शिवकर बोयपाई ,जिला सह संयोजक ,बलेमा कुई , नॉमिनी एक्शन कमिटी से बसंत टोपनो ,राकेश कुमार मिश्रा ,सुशांत मदीना ,सालखो मांझी ,सुशील हेम्ब्रम , अर्जुन मांझी ,सुरदु मांझी ,सुनील मांझी ,सपन अधिकारी ,नारायण भकत ,बनमाली भकत ,संजीव भकत , धीरेन भकत , आदि उपस्थित थे l










