चाईबासा बस पड़ाव से चलने वाली कुल 71 बसों में से 8 बसों का बीमा एवं 34 बसों का फिटनेस-प्रदुषण तथा टेक्स व परमिट फेल, सुचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी ,भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी ने कहा जिला प्रशासन का दोहरा मापदंड, बस यात्रियों के जान माल के साथ खिलवाड़ करने के विरुद्ध होगा जोरदार आंदोलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Chaibasa :-एक तरफ जहाँ सिंहभूम बस ऑनर्स एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल द्वारा पश्चिमी सिंहभूम के भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी के ऊपर पार्टी चंदा के नाम पर 50,000 रुपया एवं एक हजार लीटर डीजल मांगने का आरोप लगाते हुए , जिला अध्यक्ष सतीश पूरी द्वारा सुचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत परिवहन विभाग को समर्पित आवेदन को वापस लेने की चेतावनी दी थी , ऐसा नहीं करने पर सिंहभूम बस ऑनर्स एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने अनिश्चित कालीन चक्का जाम करने की बात कही थी , वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला जिला अध्यक्ष ने खुद पर लगे सारे आरोपों सिरे से खारिज करते हुए, सिंहभूम बस ऑनर्स एसोसिएशन  के ऊपर चोरी, ऊपर से सीनाजोरी करने का आरोप जड दिया था,तथा इन सब के बावजूद भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी ने सिंहभूम बस ऑनर्स एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के चेतावनी को नजर अंदाज करते हुए ,सूचना  के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत जिला परिवहन विभाग से जो जानकारी हासिल  की है,उससे कई चौकाने वाले तथ्यों का खुलासा  हुआ है

चाईबासा बस पड़ाव से संचालित 71 बसों में से 8 का बीमा फेल , तथा अन्य 34 बसों का भी फिटनेस-प्रदुषण तथा टेक्स परमिट फेल

भाजपा जिला अध्यक्ष को विगत 13 अप्रेल को जिला परिवहन द्वारा जारी जो सुचना प्राप्त हुई है , उसके मुताबिक 8 बसों का बीमा एवं टैक्स -14 बसों का, प्रदूषण – 9 बसों का , फिटनेस – 10 बसों का जबकि 2 बसों का परमिट अवधी समाप्त हो गया है

सुचना के अधिकार अधिनियम 2005 के मिली सुचना की कॉपी

सूचना  प्राप्त होने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष ने आंदोलन करने की दी चेतावनी

बसों के परिचालन से सम्बंधित  भारी गड़बड़ी सामने आने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी ने कहा कि माफिया गिरी के तहत चाईबासा बस पड़ाव से कई बसों का परिचालन हो रहा है , खासतौर पर सड़क में चलने वाली बसों का बीमा एवं फिटनेसफेल होना , एक तरह बस यात्रियों के जान-माल के साथ खिलवाड करने जैसा है , जिला अध्यक्ष ने कहा कि वाहन जाँच के नाम पर केवल बाइक -स्कूटी पर ही जिला प्रशासन व पुलिस के द्वारा 15 से 20000 हजार रु जुर्माना ठोकने बात सामने आती है, पर नियमों को ताक में रखकर बसों का परिचालन पर कोई कार्रवाई नहीं होने से जिला प्रशासन का दोहरे मापदंड का उजागर हो रहा है , जिसे बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जायेगा , इसके अलावे सतीश पूरी ने चाईबासा से जमशेदपुर के 100 रु किराये का उदाहरण देते हुए ,यह भी कहा कि कोरोना काल से पूर्व 60 रु किराया था ,एवं कोरोना काल के बिच आधे यात्रियों के साथ बस परिचालन करने की अनुमति प्रदान की गयी थी , और तभी चाईबासा से जमशेदपुर का किराया 60 से 100 रु कर दिया गया , जबकि वर्तमान में कोरोना के प्रकोप ठन्डे पड़ने के बाद बसों में यात्रीयों का सफर करना साधारण सा हो गया है , यानी कोरोनाकाल के दौरान 41 सीटों वाली बसों मे आधे यात्रियों को बैठाकर दुगुना भाड़ा वसूला जाता था,कोरोनाकाल के दौरान लागु किराया, अब भी हर रूट में वसूलने का सिलसिला जारी है, जबकी बसों मे यात्रियों का सफऱ करना सामान्य हो गया है,सतीश पूरी ने यह भी कहा कि कई बस मालिकों के द्वारा जिस बस की परमिट ली गई है , उसके स्थान पर किसी दूसरे बस का परिचालन किया जा रहा है , जिससे सरकार को राजश्व की क्ष्यति हो रही है , सतीश पूरी ने आगे कहा कि बसों के परिचालन से संबंधित सारी गड़बड़ियों को दुरुस्त करने एवं किराया कम करने तथा सभी बसों में किराया तालिका लगाने हेतु जिला प्रशासन को जल्द ही एक माँग पत्र सौंपा जायेगा,तथा मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में जोरदार आंदोलन भी किया जायेगा❗️

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी