DTO से सूचना मांगने पर बस ऑनर एसोसिएशन ने भाजपा जिला अध्यक्ष पर लगाया चंदा के बहाने वसूली करने का गंभीर आरोप, भाजपा ने कहा :-चोरी ऊपर से सीनाजोरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा :- सिंहभूम बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक चाईबासा के निजी रेस्टोरेंट में आयोजित की गई. बैठक में बस ओनर एसोसिएशन ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पर 1 हजार लीटर डीजल और 50,000 रुपये मांगने का आरोप लगाया.

मंगलवार को सिंहभूम बस ओनर एसोसिएशन के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया. जहां पर बस ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी बातें मीडिया के समक्ष रखते हुए कहा कि बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के द्वारा उनसे 1000 लीटर डीजल और 50000 रुपये की मांग की गई थी. उनकी मांग नहीं मानने के बाद उन्होंने अपने लेटर पैड में जिला परिवहन पदाधिकारी को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत यह सवाल किया कि जो बस चाईबासा से चलती है उनकी वास्तविक स्थिति क्या है, उसका इंश्योरेंस फिटनेस आदि की स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाए. हालांकि उनका यह सवाल जायज है, मगर बस ओनर एसोसिएशन का कहना है कि लेटर पैड में यह जानकारी मांगना नियम के विरुद्ध है और जो जानकारी उन्होंने परिवहन विभाग से मांगी है परिवहन विभाग में यह सारी मांगों को बस ओनर से अवगत कराने के लिए कहा है. जो कि कहीं से भी सही नहीं है, बस ओनर एसोसिएशन एक निजी संस्था है. जो सरकार के द्वारा दी जाने वाली लाभ से अच्छादित नहीं होता है. जिला अध्यक्ष का यह कार्य सही नहीं है उन्होंने आवेश में आकर ऐसा किया है, साथ ही बस ओनर एसोसिएशन ने यह भी मांग की है कि अगर जिलाध्यक्ष अपने पत्र को वापस नहीं ले लेते है तो बस ओनर एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला जाएगा.

RTI के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा मांगी गई सुचना

इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पूरी ने कहा कि मुझ पर लगाये गए आरोप बेबुनियाद है और राजनीति से प्रेरित है. जो आरोप लगाया जा रहा है उसका कोई साक्ष्य हो तो प्रस्तुत किया जाए. झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार के विरूद्ध भाजपा का कार्यक्रम था. उस दौरान ही बसे ली गई थी और आज तक भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में ली गई बसों एवं अन्य वाहनों का कोई बाकी बकाया नही है.उन्होंने कहा बस ऑनर
एसोसिएशन के के द्वारा जिस प्रकार अपना आचरण प्रदर्शित किया उससे चोरी ऊपर से सिनाजोरी करने वाली बात चरितार्थ  हो रही है

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी