जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया । सर्वप्रथम उन्होंने जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद सांसद श्री महतो ने साकची स्थित पुराना कोर्ट के गोल चक्कर पर स्थित बाबा साहब के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज का हमारा संविधान बाबा साहेब अंबेडकर का देन है । उन्होंने शोषित दलित और वंचित समाज के उत्थान के लिए संविधान में ऐसे अनेक प्रावधान सुनिश्चित किए ताकि समाज में सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर उन्होंने आह्वान किया आज संपूर्ण समाज को बाबा साहब के बताए हुए मार्ग का अनुकरण करने की आवश्यकता है। उन्होंने बाबा साहेब के प्रसिद्ध वाक्य को दोहराया कि – शिक्षित बनो -संगठित हो – संघर्ष करो। उसके पश्चात उन्होंने भुईयाडीह स्थित बाउरी बस्ती में जाकर बच्चों और महिलाओं के बीच में मिठाई का वितरण किया और उन्हें बताया कि आज बाबा साहब की जयंती है और इस जयंती को हमें उल्लास पूर्वक मनाना है। आज इस कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, संजीव सिन्हा ,राजीव सिंह ,दीपू सिंह,अजीत कालिंदी ,प्रशांत पोद्दार ,संजय रजक, राकेश मुखी, सतीश मुखी, पंकज सिन्हा, प्रकाश करवा,दिलीप पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित थे।










