चाकुलिया : गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्ख समाज ने किया चना शरबत का वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिख समाज के पांचवे गुरु अर्जुन सिंह देव जी महाराज की शहीदी दिवस के अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार निवासी समाजसेवी जसवीर सिंह ने स्टेशन रोड स्थित अपने आवास में शनिवार को आम जनमानस के बीच चना और शरबत का वितरण किया गया. इस मौके में कार्यक्रम के मुख्य आयोजन करता समाजसेवी जसवीर सिंह ने अपने हाथों से लोगों के बीच चना, गुड़, शरबत का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा की इस भीषण गर्मी के बीच सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन सिंह देव जी को गरम तवे में बैठा कर यातनाएं दी गई थी जिसकी कहानी पढ़ने और सुनने में रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इसलिए उनके शहीदी दिवस के अवसर पर आम लोगों को भीषण गर्मी में ठंडक पहुंचाने के लिए इस तरह का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर दिलेर सिंह, सुखदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरप्रीत सिंह राजेश सोरेन, मिनमय पात्र, अरिंदम कर, जेवियर हांसदा आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी