अरका जैन यूनिवर्सिटी का होली मिलन समारोह संपन्न बोले वक्ता हर छात्र को प्लेसमेंट देना हमारी जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला : आर्का जैन यूनिवर्सिटी के संयुक्त निबंधक डॉ जसवीर धांजल ने कहा शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप हर छात्रों को नौकरी दिलाना हमारा परम ध्येय है।  उन्होंने कहा वर्तमान परिस्थिति में रोजगार आधारित शिक्षा के द्वारा ही राष्ट्र का विकास संभव है।

उक्त बातें उन्होंने घाटशिला में स्केथित होटल  के रेसिडेंसी के सभागार में आयोजित आर्का जैन यूनिवर्सिटी के होली मिलन समारोह के दौरान कही। कार्यक्रम के शुभारंभ में केके रेसिडेंसी के संचालक राजू रंजन (गुड्डू सर) व अजय चक्रवर्ती ने जसवीर धांजल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर – गुलाल लगाया, गले मिले एवं एक दूसरे का मुंह मीठा किया। इसके बाद  मध्याह्न भोजन की के दौरान सभी अतिथियों ने एक -दुसरे से परिचय एवं अपने विचारों का आदान -प्रदान किया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की l

इस अवसर पर अजय चक्रवर्ती, राजू रंजन (गुड्डू सर ) टिंकू गुप्ता, विशाल दास ,कौशिक देव, चंदन श्रीवास्तव, लखन लाल करमाली, विवेक उपाध्याय, शुभम कावंरी, आलोक डे, अभिजीत दास, सुदीप सरकार ,विमल सिंह, संदीप सर , सुदामा सर, निरंजन महतो आदि उपस्थित थे।  धन्यवाद ज्ञापन राजू रंजन (गुड्डू सर) व अजय चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में क्षेत्र के गण मान्य शिक्षाविद् व अभिभावक गण उपस्थित थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी