बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया के कालिंदीबस्ती में पानी के लिए हाहाकार, शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव करेगी आजसू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गर्मी का मौसम शुरू होते ही मानुषमुड़िया अंतर्गत कालिंदीबस्ती में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. पिछले एक महीने से पीने के पानी के लिए लोगों को भारी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों में अशोक कालिंदी, चमन कालिंदी, रोहित कालिंदी, गुरनाम सिंह, अर्जुन सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर हर घर नल से जल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना सुस्त रफ्तार से चल रही है. सरकार की इस उदासीनता के चलते लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. हमारे गांव में जल मीनार सफेद हाथी साबित हो रहा है. उक्त समस्या को लेकर ग्रामीणों की बुलाने पर गुरुवार को आजसू के बहरागोड़ा विधानसभा प्रभारी फनीभूषण महतो ग्रामीणों के साथ बैठक किया तथा हर संभव मदद की आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे. जल्द उस गांव में जल मीनार लगया जाएगा. इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ठाकुर दास महतो, प्रखंड अध्यक्ष पूर्णेन्दु महतो, गुरुपद महतो, जयंत महतो, दुर्योधन गोप, नीलेश महतो आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी